बारूद से भरे लापता 61 ट्रकों की खोज जारी
भोपाल। राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के सागर के लिए निकले बारूद से भरे लापता हुए 61 ट्रकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर स्थित एक्सप्लोसिव फैक्टरी से पिछले कुछ माह में सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक जिसका वजन लगभग छह हजार टन है, जारी किया गया। यह विस्फोटक धौलपुर से तो निकला मगर सागर आज तक नहीं पहुंचा है।
सागर कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि जिस लाइसेंस धारी के नाम पर विस्फोटक जारी किया गया है उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया है।













Click it and Unblock the Notifications