फ़ोनसेका को मिली सज़ा का अनुमोदन

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल सरत फ़ोनसेका को फ़ौजी अदालत के हाथों में मिली सज़ा का अनुमोदन कर दिया है.
ग़ौरतलब है कि शुक्रवार को एक सैनिक अदालत ने जनरल फ़ोनसेका को पद पर रहते हुए राजनीति में शामिल होने का दोषी पाया था. उन्हें अदालत ने ‘अपमानजनक डिस्चार्ज’ की सज़ा सुनाई थी.
राष्ट्रपति राजपक्षे ने इसी सज़ा की पुष्टि की है.
अपमानजनक डिस्चार्ज का अर्थ है कि फ़ोनसेना का सैनिक पद और सैन्य सम्मान उनसे छीन लिए जाएंगे.
लेकिन ये सज़ा तुरंत प्रभाव से शुरु नहीं होगी और फ़ोनसेका के वकील ने कहा है कि वे इस के ख़िलाफ़ दीवानी अदालत में जाएंगे.
जनरल फ़ोनसेका ने तमिल अलगाववादियों के ख़िलाफ़ श्रीलंका को मिली सफलता में सेना का नेतृत्व किया था लेकिन उसके उनके और राष्ट्रपति के बीच संबंध लगातार बिगड़ते गए थे.
जनरल फ़ोनसेका के ख़िलाफ़ और भी कई मुक़द्दमें फ़ौजी और दीवानी अदालतों में चल रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications