साफ हो रही हैं दिल्ली की दीवारें
नई
दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर लिए दिल्ली की सड़कों से भले ही कचरा ना हटाया गया हो लेकिन दीवारों को साफ करने का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का नाम लेकर दीवारों से बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए जा रहे हैं। id="toptextpromo">दिल्ली
के शहरी विकास मंत्री एके वालिया ने नागरिक इकाइयों और पुलिस को इस अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत सार्वजनिक संपत्तियों पर पोस्टर और बैनर लगाने वालों साथ ही सार्वजनिक दीवारों पर लिखने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वालिया
ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्लीवासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील है। उन्होंने कहा है कि त्योहारों को देखते हुए पोस्टर, बैनर और दीवारों पर लिखने में शामिल होने की बजाय दिल्लीवासी शहर को सुंदर बनाने में योगदान दें।











Click it and Unblock the Notifications