3 सकेंड में बीयर पीकर जीता ईनाम
बीजिंग। चीन में हर साल आयोजित होने वाले बीयर उत्सव में इस वर्ष तीन सेकेंड में बीयर की एक बोतल खाली करने वाले व्यक्ति को 100,000 युआन (14,700 डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह महोत्सव झिंगजियांग उघुर स्वायत्त क्षेत्र के वूसु शहर में देर शुक्रवार शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में 20,000 से अधिक स्थानीय लोग और पर्यटक शामिल हुए।
महोत्सव के तहत वूसु शहर की सड़कों पर बीयर पीने के लिए 20 केंद्र बनाए गए, जहां लगभग 30 टन बीयर लोगों को नि:शुल्क परोसी गई। वूसु में इस महोत्सव को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। वूसु बीयर कंपनी लिमिटेड वार्षिक रूप से लगभग 200,000 टन बीयर का उत्पादन करती है और यह चीन में बीयर के शीर्ष 15 ब्रांड में शामिल है। इस शहर में लगातार तीसरी बार इस तरह के उत्सव का आयोजन किया गया। इस पर 30 लाख युआन खर्च किया गया।












Click it and Unblock the Notifications