आफगानिस्तान में 16 शव बरामद
काबुल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर पूर्व अफगानिस्तान के बड़खशान प्रांत में शुक्रवार को 16 शव बरामद हुए। इसमें कुछ विदेशियों के शव भी शामिल हैं।
प्रांत के उपराज्यपाल शमसुल रहमान शम्स ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रांत के कुरान वा मुंजन जिले में इन शवों को बरामद किया।
शम्स ने कहा कि सभी 16 व्यक्ति पड़ोस के नूरिस्तान प्रांत में गए थे और वहां से बड़खशान प्रांत लौटे थे। उन्होंने अपनी इस यात्रा के बारे में स्थानीय सरकार को सूचित नहीं किया था।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विदेशी नागरिकों को दूरवर्ती अफगान प्रांत में क्यों मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications