टक्कर-रोधी उपकरण का परीक्षण अक्टूबर तक : अहमद
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री ई़ अहमद ने शुक्रवार को कहा कि कोंकण रेलवे निगम लि़ (केआरसीएल) द्वारा विकसित टक्कर-रोधी उपकरण (एसीडी) पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के 1736 मार्ग किलोमीटर पर पायलट परियोजना के रूप में सेवा परीक्षण में है। उम्मीद है कि कोंकण रेल निगम लि़ इस कार्य को इस वर्ष अक्टूबर तक पूरा कर देगा।
अहमद ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि पूर्वोत्तर सीमा रेलवे से प्राप्त अनुभव के आधार पर टक्कर-रोधी उपकरण की कुशलता, विश्वसनीयता और उपलब्धता में सुधार लाने के लिए टक्कर-रोधी उपकरण की विशिष्टियों में संशोधन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि संशोधित विशिष्टियों वाले टक्कर-रोधी उपकरण के संशोधित संस्करण का 1600 मार्ग किलोमीटर, जिसमें मल्टीपल लाइन और विद्युतीत खंड शामिल हैं, पर तीन जोनों यानी दक्षिण, दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम रेलवे पर सेवा परीक्षण के लिए अब कोंकण रेल निगम लि़ द्वारा विकास किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications