लालगढ़ रैली में गिरफ्तारी की कोशिशों का विरोध होगा : पीसीएपीए

कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। नक्सली समर्थक, पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) ने नौ अगस्त को लालगढ़ में तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेने के बारे में शुक्रवार को पुष्टि की। इसके साथ ही पीसीएपीए ने इस बात की चेतावनी दी है कि यदि उसके सदस्यों को बगैर वारंट के गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, तो इसका कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा।

पीसीएपीए के सचिव मनोज महतो ने कहा, "यदि पुलिस ने हमारे पार्टी के समर्थकों को बगैर किसी वारंट के गिरफ्तार करने की कोशिश की तो हम पुलिस की इस कोशिश का सख्त विरोध करेंगे।"

पीसीएपीए का बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने कहा था कि नक्सल समर्थक संगठन के जिन सदस्यों के खिलाफ अनधिकृत गतिविधि में शामिल होने का आरोप है, यदि वे रैली स्थल पर दिखाई दिए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महतो ने कहा, "ऐसी स्थिति में पुलिस को हमारी ओर से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा और हम पुलिस का घेराव भी करेंगे।"

महतो ने मांग की कि पुलिस यह सुनिश्चित कराएं कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थक नौ अगस्त तक लालगढ़ क्षेत्र से अपने पार्टी के शिविर नष्ट कर दें।

महतो ने कहा, "यदि नौ अगस्त को इलाके में एक भी शिविर पाया गया तो हमारी पार्टी के समर्थक उसे या तो जला देंगे या नष्ट कर देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+