श्रीकृष्णा समिति तेलंगाना पर लोगों से करेगी रायशुमारी

हैदराबाद, 7 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीकृष्णा समिति के सदस्य तेलंगाना के समर्थन और विरोध में लोगों की राय जानने के लिए राज्य का रेल मार्ग से भ्रमण करेगा।

न्यायमूर्ति बी.एन.श्रीकृष्णा के नेतृत्व वाली पांच सदस्यीय समिति सितंबर में महबूबनगर जिले के शादनगर कस्बे से कडप्पा तक की यात्रा करेगा। समिति तेलंगाना और रायलसीमा क्षेत्रों में लोगों की नब्ज टटोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर रुकेगा।

पूर्व न्यायाधीश श्रीकृष्णा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि जरूरी हुआ तो समिति लोगों से बातचीत करने के लिए पदयात्रा करेगी।

संवाददाता सम्मेलन में समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। समिति विभिन्न समूहों से अंतिम दौर की रायशुमारी करने के लिए हैदराबाद की तीन दिवसीय यात्रा करेगा।

समिति के सदस्य सचिव वी.के.दुग्गल ने कहा कि 99 प्रतिशत रायशुमारी पूरी हो चुकी है और 31 दिसंबर की समय सीमा के भीतर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

समिति के दौरे के अंतिम दिन आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के 16 मंत्री समिति से मुलाकात करेंगे। ये मंत्री आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+