लेह जाएंगे आपदा बल के 3 दल
जहाज में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) के तीन दल सवार होंगे, जिसमें सभी अपेक्षित उपकरणों से लैस 140 लोग शामिल हैं। साथ ही 250 टेंट भेजे जा रहे हैं। एक टेंट में 10-12 लोग रह सकते हैं।
त्वरित कार्रवाई के प्रयासों में समन्वय के लिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार तथा केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय और विभाग आपस में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। सूचना के अनुसार अब रनवे संचालन योग्य हो गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों का एक दल भी लेह भेजा जा रहा है, जिसमें सात चिकित्सक और चार नसेर्ं भी शामिल होंगी। कुछ मूल संचार उपकरणों और संचार से संबंधित कुछ कर्मचारियों को बीएसएनएल की कनेक्टिविटी को बहाल करने के लिए भेजा जा रहा है। आपदा राहत निधि के तहत राज्य सरकार के पास 429 करोड़ रुपये पहले से ही उपलब्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications