संसद के विशेष सत्र में शामिल होंगे कास्त्रो

हवाना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। क्यूबा के वयोवृद्ध वामपंथी नेता और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो शनिवार को संसद के विशेष सत्र में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेशनल पीपुल्स पावर एसेंबली (क्यूबा की संसद) का नियमित सत्र एक अगस्त को खत्म हो गया था। बीमारी के बाद पद छोड़ने वाले कास्त्रों लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।

कास्त्रो 13 अगस्त को 84 साल के हो जाएंगे। सार्वजनिक जीवन से अलग होने के बाद उनके बारे में तरह-तरह की अटकले लगाई जा रही थीं। परंतु फिर से सामने आकर उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+