उत्तर प्रदेश में होटल में बैंककर्मी का शव मिला
शर्मा (48 वर्ष) पीएनबी में 'चीफ ऑडिटर' थे। उनका शव शुक्रवार को होटल टी रोज के कमरे में पाया गया। घंटी बजाने पर शर्मा के दरवाजा नहीं खोलने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर बुलाया था।
शर्मा अक्सर दौरे पर रहते थे और बरेली में मुख्य रूप से पीएनबी की दो शाखाओं का काम देखते थे। बरेली में ठहरने के दौरान वह इस होटल में रुकते थे।
पुलिस इंस्पेक्टर जी.के.शर्मा ने बरेली में संवाददाताओं को बताया कि शर्मा 14 जुलाई से होटल में ठहरे थे। इससे उनको बैंक की सिविल लाइन और राजेंद्र नगर स्थित शाखाओं में पहुंचने में आसानी होती थी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में शर्मा के परिवार को उनकी मौत के बारे में सूचना दे दी गई है। शर्मा की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications