श्रीनगर में घायल युवक की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रमीज अहमद रिसी शुक्रवार को सोपोर में तब घायल हुआ जब एक भीड़ ने वारपोरा पुलिस थाने पर हमला किया।
रिसी को गोली लगी थी और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने कहा कि काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
अधिकारियों ने श्रीनगर में लगातार आठवें दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रखा जबकि नागरिक आवश्यक वस्तुओं की कमी की शिकायत कर रहे हैं।
श्रीनगर के पुराने शहर में रहने वाले मसूद अहमद (45 वर्ष) ने कहा कि उनके घर में केवल एक दिन का राशन है। यदि उनको राशन, रसोई गैस आदि की खरीद नहीं करने दी गई तो उनके परिवार के भूखे रहने की आशंका है।
घाटी में ईंधन की आपूर्ति लगातार पांचवें दिन स्थगित रही। तेल टैंकर एसोसिएशन ने जम्मू से तेल लाने से इंकार करते हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications