बाल यौन गतिविधियों के मामले में शिक्षक दोषी करार
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि लंदन के बाहरी इलाके चैफोर्ड में एक स्कूल के शिक्षक 35 वर्षीय माइकल हार्डिग को शुक्रवार को अदालत ने बच्चियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया।
हार्डिग न्यूजीलैंड का रहने वाला है और उसने अदालत में स्वीकार किया कि ऑनलाइन दोनों लड़कियों से बात की थी लेकिन इसका अश्लीलता से कोई ताल्लुक नहीं था।
हार्डिग लंदन से 45 किलोमीटर दूर थूरोक में दो प्राथमिक विद्यालयों में काम कर चुका है और वह इलाके में एक मशहूर शिक्षक के तौर पर विख्यात था।
हार्डिग ने अदालत को बताया कि वह सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक के माध्यम से छात्रों के संपर्क में आया क्योंकि वह इस बात को जानने के लिए उत्सुक था वह कैसे आगे बढ़ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications