कनाडा, पोलैंड के दूतावासों के कर्मचारी मास्को से बाहर गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आधिकारिक सलाह के बाद शुक्रवार को इन दूतावासों के लोगों ने मास्को से बाहर जाना शुरू कर दिया। रूस की एक प्रमुख पर्यावरण एजेंसी ने कहा है कि मास्को में बाहर निकलने और खुलकर सांस लेने में मुश्किल आ रही है।
मास्को में यह दिक्कत ब्रियांस्क के जंगलों में लगी आग की वजह से आई है। रूस के आपात मामलों के मंत्री सर्गेई शोइगू ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications