पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 1,600 मौतें (राउंडअप)

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। इस बीच कई देशों ने मदद की पेशकश की है। अमेरिका ने और 2.5 करोड़ डॉलर तथा ऑस्ट्रेलिया ने 50 लाख डॉलर की और मदद देने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख नदीम अहमद ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम प्रांत खबर-पख्तूनख्वा और मध्य प्रांत पंजाब में बाढ़ से अधिक तबाही हुई है।

दक्षिणी प्रांत सिंध से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। वहां सिंधु नदी में आए उफान से काफी बड़ा क्षेत्र डूब गया है। अधिकारी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं।

अहमद ने बताया है कि देश में पहली बार ऐसी भीषण बाढ़ आई है। इस कारण 650,000 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। राहत एवं पुनर्वास के लिए देश को 2.5 अरब डॉलर की जरूरत है।

पंजाब के दक्षिणी हिस्से में 200,000 आबादी वाला शहर जामपुर बाढ़ में डूब गया। लोगों को सुरक्षति स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। सैकड़ों लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

भीषण बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे लोग पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के यूरोप भ्रमण की निंदा कर रहे हैं। एक मत सर्वेक्षण के अनुसार जरदारी की लोकप्रियता घटकर 20 प्रतिशत रह गई है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक जून की आखिर से शुरू हुई बाढ़ की तबाही के चलते पाकिस्तान में कम से 1,600 लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों का अनुमान है कि इस आपदा से 1.2 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और यह संख्या बढ़ सकती है। बाढ़ से लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण फसलें और सड़क, पुल, स्वास्थ्य व संचार प्रणाली जैसी आधारभूत सेवाएं नष्ट हो चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मदद की अपील के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपना योगदान बढ़ाया है।

बाढ़ राहत के लिए ऑस्ट्रेलिया अब तक पाकिस्तान को एक करोड़ डॉलर (97 लाख अमेरिकी डॉलर) की मदद दे चुका है तथा सहायता राशि में वृद्धि की है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 लाख डॉलर (46 लाख अमेरिकी डॉलर) की और मदद देने की घोषणा की। इसके अलावा प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में मदद के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए 40 लाख डॉलर (37 लाख अमेरिकी डॉलर) मुहैया कराए जाएंगे।

वियना से मिली खबर के मुताबिक पाकिस्तान में बाढ़ राहत के लिए ओपेक के अंतर्राष्ट्रीय विकास कोष (ओएफआईडी) की तरफ से 500,000 डॉलर की आपातकालीन राशि की मंजूरी दी गई है।

एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि इस राशि से पाकिस्तान में प्रभावित लोगों को छत, भोजन और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन जरूरतें उपलब्ध कराई जाएंगी। ओएफआईडी की तरफ से कहा गया कि बाढ़ के चलते करीब 100,000 लोग हैजा जैसी बीमारियों की चपेट में हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

अमेरिका ने पाकिस्तान में पिछले 63 वर्षो में आई सबसे भयंकर बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को और 2.5 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। अमेरिका पाकिस्तान को बाढ़ राहत के लिए पहले ही एक करोड़ डॉलर की मदद दे चुका है। उसने बाढ़ से प्रभावित 40 लाख लोगों की मदद के लिए छह हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध कराए हैं।

पाकिस्तान ने अपने पश्चिमोत्तर क्षेत्र में भयावह बाढ़ के मद्देनजर तत्काल अंतर्राष्ट्रीय मदद की अपील की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को देश के नाम दिए संदेश में कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता हूं कि वह पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए।"

गिलानी ने कहा, "पाकिस्तान इतिहास की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इसमें जानमाल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नुकसान का सही अंदाजा लगा पाना संभव नहीं है।" उन्होंने अब तक मिले अंतर्राष्ट्रीय सहायता की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को अभी और मदद की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+