हमले की साजिश के मामले में बोस्नियाई व्यक्ति दोषी नहीं: अदालत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आदिस मेदुंजनिन पर आरोप था कि उसने जरेन अहमदजई नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम देने के लिए 2008 में आतंकवादियों की भर्ती की थी जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण दिया गया था।
संघीय अदालत में मेदुंजनिन और अहमदजई के अलावा नजीबुल्ला जाजी भी उपस्थित था। खबरों में कहा गया है कि तीनों क्वींस के फ्लसिंग हाई स्कूल में सहपाठी रह चुके हैं।
मेदुंजनिन को पहले ही जनसंहारक हथियारों के इस्तेमाल की साजिश रचने औरा हत्या के मामलों का आरोपी बनाया गया था। उसे इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications