अमेरिका ने लगाया नेपाल से अनाथ बच्चे गोद लेने पर प्रतिबंध

काठमांडू, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से अक्सर दस्तावेजों में गड़बड़ी और बच्चों की तस्करी के आरोपों के कारण बराक ओबामा सरकार ने नेपाल से अनाथ बच्चों को गोद लेने पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है।

यह प्रतिबंध शुक्रवार को अस्तित्व में आया और अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। बहरहाल अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी नागरिक उन बच्चों को गोद ले सकते हैं जो अनाथ नहीं है लेकिन अभिभावक उनको गोद देना चाहते हैं। इसके लिए अभिभावकों को डीएनए परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।

अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि यह कदम नेपाली बच्चों और उनके परिवारों के अधिकारों और उनके हितों के संरक्षण के लिए उठाया गया है।

अनाथालयों के मौके पर निरीक्षण और पुलिस विभाग से साफ हुआ है कि अक्सर अनाथ बच्चों को गोद देने के लिए मुहैया कराए गए दस्तावेज विश्वसनीय नहीं होते हैं।

बयान में कहा गया कि बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी अक्सर जाली होते हैं।

बयान में कहा गया कि पुलिस और अनाथालयों के अधिकारी अक्सर ऐसे मामलों की जांच में दूतावास के अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करते हैं। एक मामले में तो अधिकारियों ने पाया कि गोद लेने के लिए पेश एक बच्चे के अभिभावक उसे खोज रहे हैं।

बयान में कहा गया कि इस कारण विदेश विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि नेपाल में अनाथ बच्चों के लिए पेश दस्तावेज विश्वसनीय नहीं हैं और आमतौर पर जांच में असहयोग की स्थिति के कारण अमेरिकी सरकार अब अनाथ बच्चों को गोद लेने की अनुमति नहीं देगी।

इस प्रतिबंध से अमेरिका के 80 परिवार तत्काल प्रभावित होंगे जो नेपाल से बच्चे को गोद लेना चाहते थे।

इससे पहले बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इजरायल, इटली, नार्वे, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन ऐसे ही प्रतिबंध लगा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+