महाराष्ट्र का लेह बाढ़ पीड़ितों को मदद का प्रस्ताव

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र किसी भी प्रकार की मदद या सहायता देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शनिवार की दोपहर यह बात कही और उनकी जरूरत के मुताबिक मदद की पेशकश की।

अब्दुल्ला ने चव्हाण के प्रस्ताव के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनका प्रशासन बाढ़ में हुए नुकसान की गणना कर रहा है और उसी के मुताबिक समयानुसार उतनी ही मदद ली जाएगी।

चव्हाण ने महाराष्ट्र की ओर से इस त्रासदी और लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

महाराष्ट्र सरकार ने भी उन लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है या जिनके पारिवारिक सदस्य अथवा मित्र लेह में कथित तौर पर खो गए हैं।

मुंबई हेल्पलाइन का नंबर 022-22027990/22854168 है और दिल्ली हेल्पलाइन के लिए 011-23384353/23387285 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 0-98688-68286 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+