रूस ने अमेरिका पर अप्रसार संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया

मास्को, 7 अगस्त (आईएएनएस)। रूस ने शनिवार को द्विपक्षीय परमाणु हथियार कटौती संधि के तहत अपनी जिम्मेदारियों को न निभाने का अमेरिका पर आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रूस, जनसंहार के हथियारों के अप्रसार को लेकर हुए समझौते के तहत अमेरिका द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों से असंतुष्ट है।

बयान में कहा गया है, "सामरिक हथियार कटौती संधि (स्टार्ट 1) की वैधता अवधि के दौरान अमेरिका द्वारा संधि का पालन न किए जाने संबंधी रूस की चिंताएं कम नहीं हुई हैं।"

मंत्रालय ने कहा है, "रूस ने वैंडनबर्ग (वायु सेना बेस) में परीक्षण स्थल पर अंतर्राष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए बिना मंजूरी के पांच आईसीबीएम लांच सुविधाओं को इंटरसेप्टर मिसाइलों से लैस करने के संदर्भ में कई बार अपनी चिंताएं जाहिर की है। यह संधि की शर्तो के खिलाफ है।"

बयान में कहा गया है कि अमेरिका द्वारा भारी बमों को लैस करना चिंता का विषय है। इसके अलावा अमेरिका ने संधि की कई सारी अन्य शर्तो का भी उल्लंघन किया है। इसमें रासायनिक और जैविक हथियार भी शामिल हैं।

ज्ञात हो कि स्टार्ट 1 संधि के स्थान पर आठ अप्रैल को प्राग्वे में एक नई स्टार्ट संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। स्टार्ट 1 संधि की मियाद दिसंबर 2009 में समाप्त हो गई थी। नई संधि दोनों देशों को इस बात के लिए बाध्य करता है कि वे सामरिक परमाणु हथियारों को 1,550 की संख्या तक सीमित करें और तैनात व गैर तैनात आपूर्ति वाहनों की संख्या दोनों तरफ 800-800 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+