भाजपा की एएमयू में आरक्षण नीति लागू करने की मांग

भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविन्द ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा था कि एएमयू अल्पसंख्यकों की संस्था नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय महत्व की संस्था है। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कल्याण से सम्बंधित संसदीय समिति ने अगस्त 2001 में संसद के दोनों सदनों के सामने प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में यह बात कही थी कि केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के नाते एएमयू अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण के आदेशों पर अमल करने के लिए बाध्य है।"

उन्होंने कहा कि समिति ने यह सिफारिश भी की थी कि यदि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आरक्षण आदेशों पर अमल करने में विफल रहता है तो उसका केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा वापस लिया जा सकता है और उसको दिया जाने वाला अनुदान भी बंद किया जा सकता है।

कोविन्द ने कहा कि इन कड़ी सिफारिशों के बावजूद एएमयू अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रों को प्रवेश देने तथा शिक्षक/गैर-शिक्षक स्टाफ को नियुक्त करने मे राष्ट्रीय आरक्षण नीति पर अमल करने में विफल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री तथा मानव संसाधन व विकास मंत्री से यह स्पष्ट करने की मांग की कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय व संसदीय समिति के फैसलों के बावजूद एएमयू में आरक्षण नीति पर अमल क्यों नहीं किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+