सैलानी ले रहे हैं 'कारवां' से पर्यटन का आनंद (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में ओरछा से खजुराहो की ओर एकल सड़क पर आजकल 'कारवां' की हलचल नजर आ रही है। ब्रिटेन का एक चार सदस्यीय परिवार भी यहां सात सीटों वाली 'कारवां' से भ्रमण के लिए निकला है। 'कारवां' इनके लिए घर जैसी है, खाना-रहना सब इसमें पूरे आराम के साथ होता है।

अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इस वाहन से देश के पर्यटन स्थलों का आनंद ले रहे सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट डोमिनिक जोंस कहते हैं, "हम इस 'कारवां' को प्यार करते हैं। हमने इसे दिल्ली के एक ट्रांसपोर्टर से किराए पर लिया है।" यह परिवार अक्टूबर तक भारत में रुकेगा। जोंस ने कहा कि वह राष्ट्रमंडल खेलों के समय दिल्ली पहुंचेंगे।

पर्यटक इस 'कारवां' को काफी पसंद कर रहे हैं। इनमें रहने की सुविधाजनक और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाओं के चलते इनका उपयोग बढ़ रहा है।

पश्चिमी तरीके की इन गाड़ियों को बनाने वाले बब्बाराजू मोबाइल कंपनी के मालिक राजू बब्बर कहते हैं कि वे "फिलहाल उद्योगपति, बड़े कंपनी प्रबंधक और प्रसिद्ध हस्तियों को ग्राहक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

उनकी कंपनी को मध्यप्रदेश सरकार ने भी 'कारवां' का ऑर्डर दिया है, मध्यप्रदेश सरकार प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 'कारवां' पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।

कंपनी पांच श्रणियों में यह गाड़ियां बना रही है, पारिवारिक कारवां, मित्रों के लिए कारवां, हनीमून कारवां, व्यक्तिगत कारवां और कांफ्रेंस कारवां।

मई में कंपनी ने 10 सीटों वाली 'कांफ्रेंस ऑन व्हील्स' कारवां बाजार में उतारी है।

'कारवां' में छोटी रसोई, बाथरूम, फ्रिज, लेजर टेलीविजन, एयरकंडीशनर और ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

फिलहाल दिल्ली में 700 कारवां उपलब्ध है इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। 'कारवां' से पर्यटन को यहां ट्रेवलिज्म कहा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+