कांग्रेस सांसद की कार चोरी
मिश्र ने आईएएनएस से कहा," मेरे बेटे विनय मिश्रा शुक्रवार शाम जब एक खेल परिसर से घर लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी कार द्वारका के समीप पंक्च र हो गई। विनय चालक को कार के साथ छोड़कर घर चले आए। इसके बाद चार हथियारबंद बदमाशों ने चालक हरि मोहन पर हमला कर दिया और कार लेकर भाग गए।"
उन्होंने बताया,"चारों बदमाशों ने कार से बाहर निकालकर चालक की पिटाई की। इसके बाद उन्होंने चालक को नजफगढ़ इलाके में झरौदा के समीप छोड़ दिया और कार लेकर फरार हो गए।"
मिश्रा ने बताया, "मोहन ने हमें इसके बारे में रात करीब 11.30 बजे बताया।"
डाबरी और द्वारका पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications