उप्र में बस दुर्घटना, 30 बच्चे घायल
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना खुरजा देहात इलाके की है, जहां आजाद पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
पुलिस निरीक्षक अजय अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा, "सभी जख्मी छात्रों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।"
उन्होंने बताया, "घायल छात्रों की उम्र नौ से 14 साल के बीच है। यह घटना छात्रों के घर लौटने के दौरान हुई।"
पुलिस के अनुसार बस चालक एक साइकिल चालक को बचाने के चक्कर में वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications