ओपेक ने पाक को 5 लाख डॉलर की सहायता दी
एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि इस राशि से पाकिस्तान में प्रभावित लोगों को छत, भोजन और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन जरूरतें उपलब्ध कराई जाएंगी।
ओएफआईडी की तरफ से कहा गया कि बाढ़ के चलते करीब 100,000 लोग हैजा जैसी बीमारियों की चपेट में हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
इस आपदा से कम से कम 1,600 लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं। देश के पश्चिमोत्तर प्रांत इससे बुरी तरह प्रभावित हैं।
बाढ़ के कारण फसलें और सड़क, पुल, स्वास्थ्य व संचार प्रणाली जैसी आधारभूत सेवाएं नष्ट हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications