विवाह संबंधी हर वस्तु एक ही छत के नीचे
दो महीने बाद ही बड़ी संख्या में विवाह होने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले चाणक्यपुरी स्थित होटल अशोक में शुक्रवार से इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
'विंटेज इवेंट्स' ने इस प्रदर्शनी को आयोजित किया है।
'विंटेज इवेंट्स' मीडिया कम्युनिकेशंस की प्रमुख रतिका सेठ ने आईएएनएस से कहा, "हम पिछले नौ वर्षो से प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं और अब तक की प्रतिक्रिया अच्छी रही है। अब लोग विवाह प्रदर्शनी से आगे देख रहे हैं और इस बात का सबूत यह है कि प्रदर्शनी के पहले दिन ही बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications