पराग्वे के राष्ट्रपति को कैंसर
स्वास्थ्य मंत्री एस्पिरान्जा मार्टिन्ज और फर्नाडो का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ल्यूगो कुछ और स्वास्थ्य जांचों के लिए मंगलवार को ब्राजील जाएंगे।
पेट में बनी एक गांठ को ऑपरेशन से निकालने के दौरान इस कैंसर का पता चला।
चिकित्सक अल्फ्रेड बोक्सिया ने कहा, "जांच के परिणामों के आधार पर ही इलाज की विधि तय होगी, लेकिन लिम्फोमा के इलाज की मुख्य विधि कीमोथैरेपी है। यह इलाज कम से कम तीन महीने तक चलता है।"
ल्यूगो (59) चर्च में बिशप रह चुके है उन्होंने अगस्त 2008 में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications