हूजी आतंकवादी संगठन घोषित (लीड-1)

वाशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियां संचालित करने वाले हरकत-उल जेहाद अल-इस्लामी (हूजी) को आतंकवादी संगठन करार देते हुए इस संगठन और इसके सरगना मोहम्मद इलियास कश्मीरी पर पाबंदी लगा दी है।

हूजी कई वर्षो से पाकिस्तान और बांग्लादेश में सक्रिय होने के साथ ही भारत में भी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग और वित्त विभाग ने शुक्रवार को इस संगठन को 'वैश्विक आतंकी संगठन' घोषित किया।

कहा जाता है कि कश्मीरी अमेरिका में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली का नजदीकी है। पाकिस्तानी मूल का हेडली मुंबई हमले का प्रमुख अभियुक्त है। संयुक्त राष्ट्र ने भी हूजी और कश्मीरी को प्रतिबंधित कर दिया है।

अमेरिका के वित्त विभाग ने एक अलग आदेश में कश्मीरी की वित्तीय गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है। इस पाबंदी के बाद अमेरिका में हूजी और कश्मीरी की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। यही नहीं, कोई भी अमेरिकी नागरिक कश्मीरी के साथ किसी भी प्रकार की लेनेदेन नहीं कर सकेगा।

अमेरिका के आतंकवाद और वित्तीय गुप्तचर मामलों के उप वित्त मंत्री स्टुअर्ट लेवे ने कहा, "इलियास कश्मीरी ने कई बार अमेरिका और सहयोगी देशों के सुरक्षाबलों को निशाना बनाने का प्रयास किया। वह अलकायदा की ओर से आतंकवाद फैलाने के लिए भी जिम्मेदार है।"

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने साथ ही हूजी का संबंध अलकायदा से भी है। यह संगठन अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों की मदद करता रहा है। हूजी ने भारत में कई हमलों को अंजाम दिया है।

भारत में हूजी की ओर से किए गए हमलों की फेहरिस्त लंबी है। इसी संगठन ने मई, 2007 में हैदराबाद की मस्जिद पर हमला कराया था जिनमें 16 लोग मारे गए थे और 40 घायल हुए थे। मार्च, 2007 में वाराणसी में हुए आतंकवादी हमले के लिए हूजी जिम्मेदार है। इस हमले में 25 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक लोग घायल हुए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+