त्रिपुरा और मिजोरम के दौरे पर जाएंगी प्रतिभा पाटील
मिजोरम में एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रपति 23 सितंबर को आईजोल आएंगी और अगले दिन मिजोरम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।"
अधिकारी के मुताबिक राज्य के दो दिवसीय दौरे पर वह आईजोल में ठहरेंगी और नए केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगी।
आईजोल के दौरे के बाद राष्ट्रपति 24 सितंबर को अगरतला पहुंचेंगी और अगले दिन त्रिपुरा विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति अरुणेादय साहा ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय के दौरे से शिक्षा संस्थानों को जहां मदद मिलेगी वहीं विभिन्न पाठ्यक्रमों को विकसित करने और मौजूदा कमियों की भरपाई में भी सहायता मिलेगी।"
गौरतलब है कि त्रिपुरा विश्वविद्यालय को जुलाई 2007 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल हुआ था। विश्वविद्यालय का गठन वर्ष 1987 में किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications