अपनी खुद की वेबसाइट बनाना क्‍यों जरूरी?

इंटरनेट मीडिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। सूचना क्रांति के इस दौर में अपनी बात पहुंचाने का यह सबसे आसान और बेहतरीन माध्‍यम बन चुका है। तमाम बड़ी कंपनियां, संस्‍थान, उद्योगपति, खिलाड़ी, अभिनेता, नेता, आदि अपने नाम की वेबसाइट बना चुके हैं, तो आप क्‍यों पीछे हैं? आप भी अपने नाम की वेबसाइट बना सकते हैं- रमेश वर्मा डॉट कॉम, अमिता सक्‍सेना डॉट कॉम, अनिरुध तिवारी डॉट इन, आदि के जैसे आपके नाम के आगे भी डॉट इन या डॉट कॉम लग सकता है। वो भी बहुत कम खर्च में।

अपनी वेबसाइट बनाना अब उतना ही आसान है, जितना कि किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रोफाइल बनाना या अपना ई-मेल आईडी क्रिएट करना। सिर्फ नाम ही नहीं अपने प्रतिष्‍ठान के नाम से भी वेबसाइट बना सकते हैं। जैसे सुखलाल मिठाई डॉट कॉम, मेजबान रेस्‍त्रां डॉट इन, दस्‍तरखान डॉट कॉम, श्रीमाला फर्नीचर डॉट इन, आशीरवाद एडवर्टाइजर्स डॉट कॉम, आदि।

हम आपको यहां 7 महत्‍वपूर्ण कारण बताएंगे, कि आखिर क्‍यों अपनी खुद की वेबसाइट बनानी चाहिए-

1. अपनी पहचान को परोसना
यदि आप अपने बारे में सूचनाएं इंटरनेट पर परोसना चाहते हैं, तो आपको फेसबुक, ऑर्कुट, ट्विटर आदि का सहारा लेना पड़ता है। अपने आपको इंटरनेट पर प्रेजेंट करने के लिए यदि आप अपने खुद के नाम की वेबसाइट बनाएंगे, तो उसका प्रभाव सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल से कहीं ज्‍यासदा होगा। उस पर आप अपना प्रोफाइल, नेट ब्‍लॉग, लेख, फोटो, आदि डाल सकेंगे।

2. दुनिया को बताइये आपने अनुभव
आप अपने जीवन के अनुभव दुनिया को बताएं, अपना ज्ञान लोगों के साथ बांटें। आम लोगों से जुड़ें। अपनी वेबसाइट पर महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर बहस छेड़ सकते हैं। इससे आपकी ख्‍याति भी बढ़ेगी।

3. छोटे से निवेश से अतिरिक्‍त आय
इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाकर आप छोटा सा निवेश कर अतिरिक्‍त आय का साधन जुटा सकते हैं। अपनी वेबसाइट पर प्रोमोशनल लिंक्‍स डालकर आप धन भी कमा सकते हैं। विज्ञापन के लिए शुरुआती निवेश की जरूरत नहीं होती। इसके लिए गूगल एडसेंस या एडवर्ड्स एड सॉल्‍यूशन आदि के माध्‍यम से विज्ञापन जुटा सकते हैं।

4. रचनात्‍मक दृष्टि

हर व्‍यक्ति के अंदर रचनात्‍मकता कूट-कूट कर भरी होती है। यदि आप में भी ऐसे गुण हैं, तो उन्‍हें वेबसाइट के माध्‍यम से सबके सामने लाएं। अपनी वेबसाइट पर सिर्फ कंटेंट नहीं बल्कि उसकी डिजाइन भी आप खुद निर्धारित कर सकते हैं।

5. ब्‍लॉग
आप अपनी साइट पर लोगों को अपने ब्‍लॉग पोस्‍ट करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। इससे सर्च इंजन पर आपकी वेबसाइट की रैंक बढ़ सकती है और ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग आपको जानेंगे।

6. कम निवेश में ज्‍यादा काम
अपने नाम के आगे डॉट कॉम के लिए 449 रुपए और डॉट इन के लिए मात्र 185 रुपए देकर आप आसानी से अपने नाम की वेबसाइट बना सकते हैं। इसके अलावा आप 205 रुपए में वेब होस्टिंग की सुविधा प्राप्‍त कर सकते हैं। जिसमें आपको अनलिमिटेड डिस्‍क स्‍पेस, डाटा ट्रांसफर, आदि मिलेगा।

तो देर किस बात की है अपनी वेबसाइट बनाने के लिए क्लिक करें- मेरी वेबसाइट पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+