सावन में 'देवघर' आईये और कीजिए मुरादें पूरी
झारखंड के देवघर में इन दिनों भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग धूर -दूर से आस्था के कटोरे में अपनी मुरादें लेकर आते हैं और खुशी-खुशी अपनी ख्वाहिशों को पूरा होने का आशिष पाते है। भगवान भोल शंकर हैं ही ऐसे, जो कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं। इसलिए तो सावन महीने के हर सोमवार को झारखण्ड के देवघर स्थित वैद्यनाथ धाम मंदिर में हजारों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं ।
'देवघर' में पूरी होती हैं हर उम्मीद
थी। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक वैद्यनाथ धाम में सावन में सुबह से ही मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिये जाते हैं। सावन और शिव के बारे में ये भी कहा जाता है जो भक्त सावन में भोलेनाथ को जल चढ़ाता है वो धनवान,विद्यावन और पुत्रवान होता है। उसके वंशज पीढ़ी दर पीढ़ी सफलता के सिंहासन पर रहते है। हमेशा ही अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं भोलेनाथ, इसलिए सावन में आईये देवघर, चढ़ाइये जल और पूरी कीजिये अपनी मुरादें और बोलिए जय
शंभूनाथ ।













Click it and Unblock the Notifications