लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में छात्र का शव मिला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री राज्य को अपराधमुक्त बताते हुए दम नहीं लेतीं और अपराधी हैं कि ठीक उनकी नाक के नीचे एक से बढ़ कर एक जघन्य वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि मुख्यमंत्री के दावे निहायत खोखले हैं और प्रदेश में कानून और शासन व्यवस्था सिर्फ मुख्यमंत्री के बंगले की शोभा बढ़ा रहे हैं।
बुधवार को राजधानी राजधानी लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के परिसर में स्थित तरणताल के निकट एक छात्र मृत पाया गया। छात्र की पहचान कॉलेज में 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले फैज आलम के रूप में हुई है। फैज का परिवार शहर के इंदिरा नगर इलाके में रहता है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैज ने कॉलेज के दूसरे छात्रों के साथ सुबह होने वाली नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया था, लेकिन शैक्षणिक कक्षा में वह अनुपस्थित था।
पुलिस के मुताबिक फैज के शरीर पर हल्की चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। उसने तैराकी के लिए जरूरी कपड़े पहन रखे थे। उसके बाकी के कपड़े और जूते तरणताल के करीब ही रखे थे। फैज की हत्या की गई या वह डूब कर मरा है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। पुलिस उपाधीक्षक ने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications