'महंगाई रोकने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत'
उन्होंने सदन में महंगाई पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के कारण भी महंगाई बढ़ी है। मंदी के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए दिए गए वित्तीय प्रोत्साहन के कारण राजकोषीय घाटा बढ़ा, इसे कम करना जरूरी है।
मुखर्जी ने कहा कि महंगाई रोकने की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर है। देश के तीन राज्यों में वामदलों और सात में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो पर करों से होने वाली आय में से राज्यों को भी हिस्सा मिलता है।
मुखर्जी ने कहा कि महंगाई को एक झटके में कम करने का कोई उपाय नहीं है। करों को नियमित बनाने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के समर्थन की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications