पेशावर में आत्मघाती हमला, एफसी प्रमुख और 4 सुरक्षाकर्मी मारे गए
पेशावर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पेशावर के सदर क्षेत्र में बुधवार को एक आत्मघाती हमले में फंट्रियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के कमांडेंट सिफ्वत गयूर मारे गए। इस हमले में उनके चार सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।
'जियो न्यूज' ने छावनी के पुलिस अधीक्षक के हवाले से खबर दी है कि आत्मघाती हमलावर ने कमांडेंट गयूर को उस समय निशाना बनाया जब वह कार्यालय से घर लौट रहे थे।
एफसी छावनी ने गयूर के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि उनके साथ जा रहे चार सुरक्षाकर्मी भी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications