मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश, मौसम खुशगवार

मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के पश्चिमी हिस्से में बादल जमकर बरस रहे हैं। राज्य भर में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल में 10 मिलीमीटर, इंदौर में 12 मिलीमीटर, ग्वालियर में 17.5 मिलीमीटर, जबलपुर में 43 मिलीमीटर, रायसेन में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के लगभग अधिकांश हिस्सों में बादलों के बरसने का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications