झारखण्ड में नक्सलियों के बंद से रेल सेवाएं प्रभावित
एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग सुनसान पड़ा है। राज्य में लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं। वहीं राज्य के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों गुमला, लातेहार, खुट्टी, चतरा, पलामू और गिरिडीह में एक ठहराव सा आ गया है।
रेलवे ने एहतियात के तौर पर पांच रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया, वहीं छह अन्य रेलगाड़ियों के मार्गो में बदलाव किया गया है। हड़ताल की वजह से ट्रकों और बसें कई स्थानों पर फंसे पड़े हैं।
रांची बस स्टैंड पर एक ट्रैवल एजेंट रामदेव यादव ने बताया, "एहतियाती तौर पर हमने बसों की आवाजाही को बंद कर रखा है। हाल के दिनों में नक्सलियों द्वारा बंद के दौरान यात्रियों पर हमला किया गया है।"
गौरतलब है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (सीपीआई-एम)ने मंगलवार और बुधवार को बिहार और चार अन्य राज्यों में बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications