सेंसेक्स में 34 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 33.62 अंकों (0.19 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,114.83 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,167.45 के ऊपरी और 18,072.38 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांका 'निफ्टी' 7.90 अंकों (0.15 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,439.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,459.20 के ऊपरी और 5,426.40 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 23.48 अंकों (0.31 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,516.38 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 31.42 अंकों (0.33 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,466.70 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.95 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.67 प्रतिशत और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.73 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्य में 0.73 प्रतिशत और आईटी क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (3.35 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (2.38 प्रतिशत),हीरो होंडा (1.79 प्रतिशत),आरआईएल (1.15 प्रतिशत) और एचडीएफसी (0.93 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (-2.30 प्रतिशत), लार्सन एंड टुब्रो (-1.47 प्रतिशत), आईटीसी (-1.46 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (-1.14 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (-0.81 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1507 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1430 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications