तेलंगाना उपचुनाव : रिकॉर्ड मतों से जीते हरीश राव
राव ने राज्य के विधानसभा चुनाव में जीत के अंतर के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई.एस. राजशेखर रेड्डी से भी आगे निकल गए हैं। रेड्डी ने पिछले साल के चुनाव में कडप्पा जिले की पुलिवेंदुला सीट पर 68,681 मतों से जीत दर्ज की थी।
पिछले साल राव की जीत का अंतर 64,677 था। इस बार मेडक जिले की सिद्दिपेट सीट पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और सत्ताधारी कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। हरीश राव टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के करीबी रिश्तेदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications