12,000 लड़ाके तैयार कर रहा है अलकायदा

साना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अलकायदा की यमन इकाई 12,000 लड़ाकों को तैयार कर रही है जिसके बाद वह और घातक हमले करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अरब प्रायद्वीप में अलकायदा की शाखा द्वारा वेबसाइट पर जारी एक वीडियो संदेश में स्वयंभू कमांडर सैइद अल ओम्दा ने कहा, "इस्लामिक देश के लिए हमारे पास एक अच्छी खबर है कि अदन और अबियान में हम 12,000 लड़ाके तैयार कर रहे हैं।"

ओम्दा ने कहा, "हम यमन की सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा दोनों को संदेश देना चाहते हैं कि हम लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।"

अलकायदा के कमांडर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका के साथ मिलकर सैन्य अभियान चला रही है जिसमें निर्दोष मुस्लिम मारे जा रहे हैं और उनके मकान नष्ट किए जा रहे हैं।

अलकायदा के कमांडर ने चेतावनी दी है कि यमन के अदन शहर में जून में खुफिया मुख्यालय में हुए हमलों की तरह और भी हमले दोहराए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+