महंगाई पर संसद में खींचतान बरकरार

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार में महंगाई पर किसी सार्थक चर्चा कराने के प्रयास का सर्वथा अभाव दिखता है। वहीं दूसरी ओर सभी विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहतीं। फलस्वरूप संसद के दोनों सदनों में मानसून सूत्र है महंगाई पर होने वाली दंडबैठठक का अखाड़ा बन चुका है। और जनता की समस्याएं दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ती जा रही हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने सदन में प्रश्नकाल स्थगित कर नियम 184 तहत चर्चा की मांग की। शरद यादव और मुलायम सिंह यादव ने उनकी मांग का भरपूर समर्थन किया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई। हंगामा देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 तक स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा आरंभ होने पर भी विपक्षी सदस्य चर्चा की मांग पर अड़े रहे।












Click it and Unblock the Notifications