सुरक्षा और व्यापार पर होगी बात

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन दिल्ली में हैं और मनमोहन सिंह से मुलाक़ात कर रहे हैं.
उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान सुरक्षा और व्यापार के मुद्दे पर बातचीत होगी.
कैमरन ने बुधवार को बंगलौर में कहा था कि पाकिस्तान के ज़रिए आतंकवाद को बढ़ावा देने की कार्रवाई को बर्दाशत नहीं किया जाएगा. जिस पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
कैमरन मंगलवार को भारत पहुंचे थे और वे दो दिनों के लिए बंगलौर में थे. उनके साथ बहुत बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आया है.
बतौर प्रधानमंत्री ये उनका पहला भारत दौरा है हालांकि वे पहले कई बार भारत आ चुके हैं.
बंगलौर में ब्रिटिश कंपनी बीएई (ब्रिटिश एरोस्पेस) ने हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स के साथ 500 मिलियन पाउंड का करार किया है. इसके तहत बीएई 57 हॉक जेट विमान बनाने में भारत की मदद करेगी.












Click it and Unblock the Notifications