पूर्वोत्तर में आतंकवाद से निपटने के लिए भारत-म्यांमार में समझौता

मणिपुर के वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता बीरेन सिंह ने कहा, "दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से आपराधिक मामलों में जरूरी कानूनी सहायता और पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद से निपटने में मदद मिलेगी। म्यांमार की सीमा में स्थित कई इलाकों में पूर्वोत्तर के कई उग्रवादी समूह सक्रिय हैं।"

मंगलवार को म्यांमार के सैन्य शासक थान स्वे की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत की 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा म्यांमार से जुड़ी है। इस खुली सीमा का उपयोग उग्रवादी पूर्वोत्तर भारत में सुरक्षा बलों पर हमला करके भागने और म्यांमार में छिपने के लिए करते हैं।

पूर्वोत्तर में फिलहाल कम से कम आधा दर्जन उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। यहां कई जनजातियों के लोग स्वायत्ता या स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। यहां के उग्रवादी समूह म्यांमार के जंगलों में अपने शिविर चला रहे हैं।

भारत और म्यांमार ने मंगलवार को पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिनमें से दोनों देशों के बीच आपराधिक मामलों में एक दूसरे को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की संधि प्रमुख है। इस समझौते से भारत को म्यांमार में पूर्वोत्तर के उग्रवादियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+