जनता के लिए है कार्यस्थगन प्रस्ताव : सुषमा स्वराज
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज का कहना है कि महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया गया है। महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा जारी रहने के मद्देनजर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने विपक्ष से कहा, "मुझे कार्यस्थगन प्रस्ताव से संबंधी कई नोटिस मिले हैं। मैं आप लोगों से जानना चाहती हूं कि आपके नोटिस को क्यों स्वीकार किया जाए?"
इसके बाद उन्होंने विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "हमारा कार्यस्थगन उन आम लोगों के लिए है जिनके जरिए यह सरकार सत्ता में आई और अब उन्हीं लोगों को परेशान कर रही है। हमारा प्रस्ताव पूरी तरह उचित है।" समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता दारा सिंह चौहान ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।













Click it and Unblock the Notifications