राम जेठमलानी होंगे अमित शाह के वकील, सुनवाई 2 अगस्त को
राम जेठमलानी होंगे अमित शाह के वकील
शाह के दो सहयोगियों को सोमवार को भगोड़ा घोषित कर दिया गया और उनके नाम गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया। दोनों गिरफ्तारी से बचते रहे हैं। इस बीच पूर्व पुलिस उपाधीक्षक एन.के.अमीन ने माफी के लिए अदालत से अपील की और सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी।जाने-माने वकील राम जेठमलानी शाह की ओर से सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जी.के.उपाध्याय के समक्ष पेश हुए, लेकिन वह सीबीआई की दूसरी अदालत के न्यायाधीश ए.आई.रावल के समक्ष पेश नहीं हुए, जहां सीबीआई ने शाह से साबरमती जेल में पूछताछ करने की अनुमति मांगी।
अमीन बने सरकारी गवाह
शाह के एक अन्य वकील निरूपम नानावटी ने कहा कि जेठमलानी ने अदालत से कहा कि सीबीआई द्वारा शाह से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन पूछताछ तब की जानी चाहिए, जब बचाव पक्ष को आरोप पत्र की एक प्रति मुहैया करा दी जाए। जेठमलानी ने कहा कि पूछताछ की वीडियोग्राफी भी की जानी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications