अबू सलेम ने खुद पर किया था वार : मुस्तफा दोसा
अपराध जगत के सरगना दाउद इब्राहिम के संदिग्ध सहयोगी मुस्तफा दोसा ने बुधवार को आरोप लगाया कि अबू सलेम ने खुद को घायल किया जिसकी वजह से उसे चोटें आईं हैं। शनिवार को ऑर्थर रोड जेल में, प्रत्यर्पित सरगना सलेम के साथ तकरार होने के बाद दोसा और उसके साथी अब्दुल कयूम शेख ने बैरक के बाहर उस पर तेज धार वाले चम्मच से कथित तौर पर हमला किया था।
अबू सलेम ने खुद पर किया था वार : दोसा
इस घटना की जाँच कर रहे अपराधा शाखा के एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोसा ने आरोप लगाया कि उसे फंसाने के लिए सलेम ने अपने साथियों की मदद से खुद को घायल किया।सूत्रों ने बताया कि दोसा का आरोप है कि सलेम ने संपत्ति का एक सौदा किया और उसके लिए दोसा से 30 करोड़ रुपए जबरन वसूलने की कोशिश की।
दोसा को फंसाने की कोशिश
विशेष टाडा अदालत से कल अनुमति मिलने के बाद अपराध शाखा ने आज दोसा और उसके साथी अब्दुल कयूम शेख को अपनी हिरासत में ले लिया। शेख को सलेम पर हमला मामले के सिलसिले में मेट्रोपोलिटन अदालत में पेश किया जाना है।













Click it and Unblock the Notifications