एस.वाई.कुरैशी नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त (लीड-2)

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी को मंगलवार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया। यह जानकारी सरकारी अधिकारियों ने यहां दी।

वर्तमान में चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे कुरैशी नवीन चावला का स्थान लेंगे। चावला गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "वरिष्ठतम निर्वाचन आयुक्त को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए राष्ट्रपति को खुशी हो रही है।"

कुरैशी (63) 1971 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

वह विभिन्न प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। इसमें खेल सचिव का पद भी शामिल है। वह स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष सचिव थे और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) तथा दूरदर्शन के महानिदेशक रह चुके हैं।

कुरैशी को 35 साल प्रशासनिक सेवा में काम करने के बाद 30 जून, 2006 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वी.एस.संपत दूसरे निर्वाचन आयुक्त हैं।

बयान में कहा गया है कि कुरैशी गुरुवार से अपना कार्यभार संभालेंगे। कुरैशी के पास तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग का नेतृत्व करने के लिए दो वर्ष से भी कम समय है, क्योंकि 65 वर्ष की उम्र होते ही वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

निर्वाचन आयुक्त या तो 65 वर्ष की उम्र के बाद पदमुक्त हो जाते हैं, या तो छह वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद।

कुरैशी की तत्काल जिम्मेदारी यह होगी कि वह इस वर्ष बिहार विधानसभा का चुनाव तथा अगले वर्ष होने वाले तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल व असम विधानसभा के चुनाव सकुशल संपन्न कराएं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+