भारत के साथ परमाणु व्यापार को सुगम बनाएगा ब्रिटेन
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के बीच बातचीत के दौरान असैन्य परमाणु सहयोग का मुद्दा उठेगा।
कैमरन के साथ पहली बार भारत दौरे पर आई ब्रिटेन की व्यापार मंत्री, विंस केबल ने बुधवार को संकेत दिया कि दोनों देश असैन्य परमाणु सहयोग के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की उम्मीद रख सकते हैं।
केबल ने बेंगलुरू में संवाददाताओं को बताया, "रॉल्स रॉयस, सेरको जैसी कई ब्रिटिश कंपनियां हैं, जो भारत के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार कर सकती हैं।"
केबल ने कहा, "निश्चित रूप से इसमें सुरक्षा संबंधी चिंताए हैं। हम इसके प्रति सजग हैं। लेकिन उन मजबूरियों के बावजूद हम वाकई में असैन्य परमाणु सहयोग के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं। यह निश्चितरूप से एक बड़ा क्षेत्र होगा, जहां हम प्रगति कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications