यूएई में प्रतिबंध के डर से ब्लैकबेरी का शेयर लुढ़का

टोरंटो, 28 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात में ब्लैकबेरी स्मार्टफोन फोन से सूचनाओं के प्रसार पर प्रतिबंध लागू होने की आशंका के चलते ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) का शेयर टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज पर 3.5 प्रतिशत लुढ़क गया।

ब्लैकबेरी फोन गोपनीयता के लिहाज से सबसे सुरक्षित माना जाता है लेकिन अब यूएई सरकार इससे प्रसारित होने वाले ई-मेल की विषय वस्तु को जांच के दायरे में लाना चाहती है। इस फोन की सांकेतिक भाषा को साधारण भाषा में बदलने के लिए यूएई भारत से सहयोग लेना चाहता है।

सोमवार की 1.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद मंगलवार को रिम का शेयर 3.55 प्रतिशत गिरकर 55.15 डॉलर पर बंद हुआ। इस कनाडाई कंपनी ने पिछले साल 24 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज किया था लेकिन पिछले साल की तुलना में इसका शेयर भाव 30 फीसदी तक लुढ़क चुका है।

आर्थिक मंदी से पहले ब्लैकबेरी का शेयर 150.30 डॉलर के स्तर पर पहुंचा था लेकिन मंदी के दौरान इसने 44.23 डॉलर का निचला स्तर छुआ।

ब्लैकबेरी के स्मार्ट फोन को सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि इस फोन के जरिए ऐसी सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं जो यूएई के वाणिज्यिक हितों को नुकसान पहुंचा रही हैं। भारत की तरह खाड़ी के देश भी सुरक्षा चिंताओं के चलते सूचनाओं के प्रसार पर नियंत्रण स्थापित करना चाहते हैं। यूएई के रुख के चलते रिम का प्रमुख बाजार उसके हाथ से निकल सकता है।

ब्लैकबेरी के ग्राहकों में ज्यादातर उद्यमी, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पेशेवर कर्मचारी आदि शामिल हैं। अपने ग्राहकों द्वारा प्रसारित सूचनाओं को गुप्त रखने में सक्षम ब्लैकबेरी पर भी सेंसरशिप लागू होने की स्थिति में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी खतरे में पड़ सकती है।

उत्तर अमेरिका के स्मार्ट फोन के बाजार में ब्लैकबेरी की बाजार हिस्सेदारी फिलहाल 41 प्रतिशत है, वर्ष 2009 में इसकी हिस्सेदारी 55 प्रतिशत थी। वहीं एप्पल ने इस क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 22 प्रतिशत कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+