ग्रामीणों ने संदिग्ध नक्सली को मार डाला
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "गुमदी गांव के निवासी देर मंगलवार रात पहरेदारी कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने तीन लोगों को देखा। ग्रामीणों ने उन्हें नक्सली समझकर पकड़ लिया और डंडे और लोहे की छड़ों से उनकी खूब पिटाई की। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।"
दोनों घायलों को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि वह नक्सली नहीं हैं और रात में गुमदी के नजदीक स्थित अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों के पैसा और खाना मांगने की वजह से पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के गांवों में लोग रात में पहरेदारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications