तेलंगाना में मतदान शुरू, सुरक्षा चाक-चौबंध

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से आरंभ हुआ। इन सभी 12 सीटों पर लगभग 23.5 लाख मतदाता हैं। तेलंगाना के पांच जिलों की इन सीटों पर मतदान के लिए 2,783 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

तेलंगाना की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

आधिकारिक आंकडों के अनुसार शुरुआत के दो घंटों के भीतर ही लगभग 10 फीसदी मतदान हुआ। पांच सीटों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 64 से अधिक है। पृथक तेलंगना राज्य के मांग के समर्थन में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 10, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक-एक विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

ईवीएम की जगह बैलेट पेपर

इन सीटों पर कुल 435 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आई. वी. सुब्बा राव ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बरकरार होने के लिए 68,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 15,000 मतदानकर्मियों की भी तैनाती की गई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+