पं. बंगाल एनकांउटर में नक्सली नेता समेत 6 ढ़ेर, 1 जवान शहीद
पं.बंगाल में 6 नक्सली ढ़ेर, 1 जवान शहीद
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने कोलकाता में बताया कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों द्वारा घिरने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी। चार घंटे से भी अधिक समय तक चली मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर हो गए। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली नेता और सिधु-कान्हू गाना मिलिशिया का प्रमुख सिधु सोरेन भी मारा गया जो हत्या, आगजनी और अपहरण की बहुत सी वारदातों में वांछित था।
सोरेन नक्सली आधार वाली पीपुल्स कमेटी अगेंस्ट पुलिस एट्रोसिटीज [पीसीपीए] का भी सचिव था। इस साल के शुरू में वह उस समय सुर्खियों में आया था जब वह संगठन के राजनीतिक नेतृत्व से अलग हो गया और रेल मंत्री ममता बनर्जी की बातचीत की पेशकश को ठुकरा दिया।
मारा गया नक्सली नेता
सूत्रों ने बताया कि शहीद कमांडो की पहचान आशीष तिवारी के रूप में हुई है। वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से एक महिला कैडर सहित छह माओवादियों के शव मिले हैं और एसएलआर तथा इंसाज राइफलों सहित 12 हथियार बरामद हुए हैं।इससे पहले 16 जून को संयुक्त बलों ने इसी जिले में सलबोनी पुलिस थाने के अंतर्गत रंजा वन क्षेत्र में तीन महिला कैडरों सहित 12 नक्सलियों को मार गिराया था।













Click it and Unblock the Notifications